Samachar Prahari
Otherराज्य

बीकेसी कोविड सेंटर घोटाले की जांच लोकायुक्त से कराएं : भाजपा

Share

मुंबई। बांद्रा -कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एमएमआरडीए की ओर से बनाये गए कोविड सेंटर में घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा ने लोकायुक्त से इसकी जांच कराने की मांग की है। भाजपा विधायक आशीष शेलार के नेतृत्व में नगरसेवक विनोद मिश्रा ने राजभवन जाकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में भाजपा लोकायुक्त से भी शिकायत करेगी।
बता दें कि इससे पहले भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इसी मुद्दे पर मिलकर शिकायत की थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस मुद्दे को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाएंगे। भाजपा नगरसेवक ने आरोप लगाया है कि इस कोविड हॉस्पिटल के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।


Share

Related posts

नवाब मलिक के थे ‘D’ गैंग से संबंध! चार्जशीट में खुलासा- फर्जी दस्तावेज बना हड़पी करोड़ों की प्रॉपर्टी

Prem Chand

अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप

Prem Chand

स्‍वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में 2 जगहों पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, हमले में 2 घायल

Prem Chand

Leave a Comment