ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

डीजीपी ने सुरक्षाबलों को किया अलर्ट, कहा- बड़ी वारदात की कोशिश में आतंकी

Share

श्रीनगर में पुलिस महानिदेशक की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक

श्रीनगर। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सुरक्षाबलों को अगले पखवाड़े के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ईद, रक्षाबंधन, अयोध्या में पांच अगस्त को भूमिपूजन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी और अलगाववादी हालात बिगाड़ने व सनसनीखेज हिंसक वारदातों का अंजाम देने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि अगला पखवाड़ा त्योहारों और समारोहों वाला है। पाकिस्तान से आतंकियों व उसके एजेंट भारत में माहौल बिगाड़ने के लिए त्योहारों के समय पूरी कोशिश करते हैं। इसके साथ ही आतंकी लोगों को भड़काने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाएंगे, इसलिए गश्ती दलों, नाका पार्टियां और आतंकरोधी अभियानों में शामिल जवानों के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी में शामिल जवानों को भी इस तरह के हालात के प्रति जागरूक बनाया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक ने आतंकरोधी अभियानों के सफल संचालन और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में भूमिका निभा रहे पुलिस व अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सराहा।

उन्होंने कहा कि हमें लगातार सावधान रहना है, जरा सी लापरवाही पूरी मेहनत को बेकार कर देगी। सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, संवेदनशील स्थानों, धर्मस्थलों, सुरक्षा शिविरों की सुरक्षा कड़ी की जाएगी। पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों और मुख्यधारा की सियासत से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं। उन्होंने सीसीटीवी से लैस बुलेट प्रूफ बंकरों के समुचित इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारी व ड्यूटी पर तैनात जवानों को हमेशा अलर्ट रहने का निर्देश दिया। हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस होकर कानून व्यवस्था की स्थिति, आतंकी घटनाओं व अन्य संवेदनशील घटनाओं से जुड़े मामलों की रिकॉर्डिंग करने को कहा।


Share

Related posts

लोन मोरिटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

samacharprahari

Transgenders In Armed Forces: फौज में ट्रांसजेंडर्स के लिए भर्ती होने का रास्ता साफ

samacharprahari

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, नर्सों की कमी : कैग रिपोर्ट

Prem Chand

अमेरिका में बाढ़ से भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

samacharprahari

रिकॉर्ड फंड जुटाने के बाद भी निवेशकों के पोर्टफोलियो में भारी गिरावट

samacharprahari

लेबर कॉलोनी में भीषण आग, एक मजदूर की मौत

Prem Chand