ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

परमबीर सिंह केंद्रीय एजेंसियों के दबाब में हो सकते हैं : कांग्रेस

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई
भारतीय जनता पार्टी पर महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने रविवार को कहा कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में हो सकते हैं।
सिंह के दावों पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि भारत में ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी सेवारत अधिकारी ने सत्ता में रहने वालों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। अगर सिंह के आरोपों को सच मानकर विश्वास किया जाए तो उन्होंने मार्च तक इंतजार क्यों किया और मामले उठाने के लिए स्थानांतरण होने तक इंतजार क्यों किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह के आरोपों से कई सवाल पैदा होते हैं। यह सब स्क्रिप्टेड है। सिंह का पत्र सार्वजनिक होते ही किस तरह से भाजपा नेताओं ने समाचार चैनलों को साक्षात्कार देने शुरू कर दिए थे।
बता दें कि मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दावा किया कि राकांपा के वरिष्ठ नेता देशमुख ने वाजे एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से मुंबई के बार एवं होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था। देशमुख ने अपने खिलाफ आरोपों को निराधार बताकर खारिज किया था।


Share

Related posts

रिलायंस के कब्जे से बिग बाजार को वापस लेगा फ्यूचर ग्रुप

Prem Chand

अपराधी बेखौफ : महिला दारोगा से पिस्टल छीनी

samacharprahari

केजरीवाल क सशर्त जमानत, फिर भी सीएमओ और सचिवालय नहीं जा सकेंगे

samacharprahari

मुंबई–ठाणे में भारतीय सेना की भर्ती रैली संपन्न, 10 हजार से अधिक युवाओं की हुई स्क्रीनिंग

samacharprahari

कोविड-19 संक्रमण के डर से सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुस्ती: सर्वेक्षण

samacharprahari

भारत की नदियों में घुला जहर: WHO-UNEP रिपोर्ट में खुलासा, गंगा-यमुना बनीं AMR का हॉटस्पॉट

samacharprahari