ताज़ा खबर
Other

पटियाला में जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प

Share

पथराव और तलवारबाजी के बाद तनाव
पटियाला। पंजाब के पटियाला में जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसके बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। दो अलग-अलग धर्मों से जुड़े संगठनों की पुलिस से भी भिड़ंत हुई है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस के साथ दो समुदायों का यह टकराव जलूस निकालने के दौरान हुआ। एक संगठन ने जहां पुलिस पर पथराव किया, तो दूसरे संगठन ने पुलिस पर तलवार से हमला किया। इस झड़प के दौरान खुलेआम तलवारें लहराई गईं और पत्थरबाजी हुई। इसके बाद से शहर में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। राज्य में अशांति पैदा नहीं होने दिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था की समस्या को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।


Share

Related posts

रिलायंस जियो का बिजनेस प्लान लॉन्च

Prem Chand

बदलापुर से कर्जत तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का निर्माण जल्द

Prem Chand

CPL 2020: पोलार्ड की तूफानी पारी से नाइट राइडर्स ने दर्ज की छठी जीत

samacharprahari

Israel-Hamas War: इस्राइल पर ईरान-हिज्बुल्ला के हमले का खतरा, US की चेतावनी

samacharprahari

डिजिटल इंडिया पर सवार भारत, संकट ने खोले विकास के रास्ते

samacharprahari

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा

Prem Chand