ताज़ा खबर
Other

मनसे संग गठबंधन की खबर पूरी तरह निराधार  :  देवेंद्र फडणवीस

Share

मुंबई, 29 अप्रैल 2022 । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की अफवाहों पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पूर्ण विराम लगा दिया। नेता विपक्ष फडणवीस ने कहा कि यह खबर काल्पनिक है। हमारी कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है और न ही कोई प्रस्ताव दिया गया है। हाल के दिनों में राज ठाकरे द्वारा जो मुद्दे उठाये गए वे पहले से भारतीय जनता पार्टी उठाती रही है। इसके बावजूद दोनों पार्टियों के बीच ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 21 अप्रैल को नागपुर में हुई एक बैठक में दोनों के बीच निकाय चुनावों के दौरान गठबंधन को लेकर चर्चा हुई थी। इसे अंतिम रूप दिया गया, जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव शिव प्रकाश शामिल थे। इस पूरी जानकारी को फडणवीस ने निराधार करार दिया है।


Share

Related posts

बड़ी कामयाबी: अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

Amit Kumar

जम्मू-कश्मीर में आतंक का नया चेहरा: 11 साल में 3,000 आतंकी हमले, 650 शहादतें

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर विवाद केस अपने हाथ में लिए, हाईकोर्ट के मामलों पर रोक

samacharprahari

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ी

samacharprahari

हांगकांग में झंडा दिखाने पर 180 लोग गिरफ्तार

Prem Chand

नौसेना का ‘रोमियो​’​ ​​मार गिराएगा दुश्मन की पनडुब्बी

samacharprahari