ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

डिजिटल इंडिया पर सवार भारत, संकट ने खोले विकास के रास्ते

Share

समाचार प्रहरी, मुंबई

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने मंगलवार को फ्यूल फॉर इंडिया 2020 का आयोजन किया। फेसबुक ने रिलायंस के साथ डिजिटल इंडिया के लिए साझेदारी की है। इस इवेंट में फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बीच कई मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत अगले दो दशक में दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा और देश में प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी हो जाएगी।

इस अवसर पर, फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने कहा कि भारत में पिछले महीने वाट्सऐप पे लांच किया गया। भारत में यूपीआई सिस्टम और 140 बैंकों के कारण यह संभव हो सका है। आनेवाले दिनों में भारत में आर्थिक संभावनाएं बहुत अधिक हैं, इसके कारण फेसबुक ने निवेश को तरजीह दी है। इसके अलावा, फेसबुक ने भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए फ्यूल फॉर इंडिया 2020 की शुरुआत की है। इसके जरिए भारत में कई प्रकार के प्रॉडक्ट्स, प्रोग्रॉम और प्लान्स को एक साथ लाकर भारत में ग्रोथ को बढ़ावा दिया जाएगा।

रिलायंस के चेयरमैन और एमडी अंबानी ने कहा कि इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी के कारण सभी कोर सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लेकिन क्राइसिस से नए ग्रोथ के लिए अवसर मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो दशक में भारत का मिडिल क्लास सेक्टर तीन से चार पर्सेंट की दर से बढ़ेगा। प्रति व्यक्ति आय 1800-2000 डॉलर से बढ़कर 5 हजार डॉलर तक पहुंच जाएगी। फेसबुक और अन्य कई कंपनियां व एंटरप्रेन्योर्स के पास भारत में इकोनॉमिक व सोशल ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर है।


Share

Related posts

Kingfisher कर्मचारियों को बड़ी राहत: ED की पहल से ₹311.67 करोड़ के बकाया वेतन का भुगतान संभव

Prem Chand

वारी यात्रा पर विवादित बयान देकर फिर घिरे अबू आजमी

Prem Chand

एल्गार परिषद मामला: डीयू के प्रोफेसर को चार अगस्त तक एनआईए हिरासत में भेजा

samacharprahari

काबुल में 23 रॉकेट हमले, 8 लोगों की मौत व 31 घायल

samacharprahari

आरटीआई एक्ट की दुर्दशा देख भड़का सुप्रीम कोर्ट, केंद्र को दिया निर्देश

samacharprahari

मुंबई लोकल ट्रेनों से गिरकर घायल होने वाले यात्रियों को रेलवे दे मुआवजा – बॉम्बे हाईकोर्ट

Prem Chand