ताज़ा खबर
Other

वारी यात्रा पर विवादित बयान देकर फिर घिरे अबू आजमी

Share

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, मुंबई 23 जून, 2025 । आषाढ़ी एकादशी की पारंपरिक वारी यात्रा को लेकर विवादित टिप्पणी करके समाजवादी पार्टी विधायक अबू आसिम आजमी एक बार फिर घिर गए हैं। महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने से पहले आजमी ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बयान देकर खुद को राजनीतिक बवाल के केंद्र में ला खड़ा किया है। राज्यभर में विरोध तेज हो गया है, वहीं अल्पसंख्यक आयोग ने उनके खिलाफ एफआईआर की चेतावनी दी है।

रविवार को एक बयान में आजमी ने कहा था, “वारी के चलते ट्रैफिक जाम होता है, लेकिन कभी किसी मुसलमान ने शिकायत नहीं की। पर जब मस्जिदों के बाहर मुसलमान 5-10 मिनट नमाज पढ़ते हैं, तो लोग विरोध करते हैं।” इस बयान को लेकर भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), मनसे और संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है।

वहीं महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने आजमी के बयान को “दो समुदायों में दरार पैदा करने वाला” करार देते हुए कहा, “धारा 10 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। यदि उनके बयान से दंगा भड़कता है, तो नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी।”

हालांकि आजमी ने बयान पर सफाई देते हुए कहा, “मैं हिंदू त्योहारों का स्वागत करता हूं, लेकिन मुसलमानों को सड़कों पर नमाज पढ़ने पर अपमानित किया जाता है। मराठी का सम्मान होना चाहिए, लेकिन हिंदी का अपमान नहीं होना चाहिए।”


Share

Related posts

खुदकुशी करने का प्रयास करने वाले किसान ने तोड़ा दम

Prem Chand

देशमुख की अर्जी पर सुनवाई में देरी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

Girish Chandra

टिकट बुकिंग नियम में बदलाव, रेलवे को होगी कमाई

Vinay

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Prem Chand

हिंसक झड़प के बाद असम-मिजोरम सीमा पर तनाव

Prem Chand

नौ लाख रुपये बचाने के लिए डिपो प्रबंधक बस की छत पर बैठे रहे

samacharprahari