ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

रिलायंस जियो का बिजनेस प्लान लॉन्च

Share

मुंबई। छोटे और मध्यम कारोबारियों को डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए रिलायंस जियो ने जिओ बिजनेस प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि बाजार से 10 गुना सस्ती सेवाएं दी जाएंगी। आकाश अंबानी ने इस प्लान को न्यू आत्मनिर्भर डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ी पहल बताया है।
जियो छोटे कारोबारियों को मासिक 901 रुपये और 5001 रुपये में ब्रॉडबैंड और कॉलिंग सर्विस ऑफर कर रहा है। जियो के इस प्लान के साथ ग्राहकों को 100 Mbps की अपलोड और डाउनलोड इंटरनेट स्पीड और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी दिया जाएगा। बता दें कि यह प्लान एक महीने के लिए वैलिड होगा। आकाश ने कहा कि माइक्रो, स्मॉल और मीडियम बिज़नेस भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार हैं। छोटे व्यवसायों को इंटीग्रेटेड एंटरप्राइज-ग्रेड सेवाएं और डिजिटल सॉल्यूशन देकर छोटे बिज़नेस की मदद करेगी। हम अपनी बेहतर कनेक्टिविटी के साथ अच्छा प्लान लाए हैं, जो छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने की दिशा में हमारा पहला कदम है।


Share

Related posts

उठ, आंखें खोल, देख, प्राची दिशा का ललाट सिंदूर रंजित हो उठा…

samacharprahari

अफगानिस्तान में बम विस्फोट से छह नागरिकों की मौत

samacharprahari

एनडीए और इंडिया गठबंधन से मायावती ने बनाई दूरी

Prem Chand

मेहूल चोकसी को जांच का अंदाजा था, इसलिए भाग गया : सीबीआई

samacharprahari

रेलवे ने तत्काल, प्रीमियम तत्काल टिकटों से कमाए 500 करोड़ रुपये

samacharprahari

काबुल में 23 रॉकेट हमले, 8 लोगों की मौत व 31 घायल

samacharprahari