ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

नोटबंदी पर केंद्र की सफाई, कहा- रणनीति का हिस्सा था नोटबंदी का फैसला 

Share

उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर, आरबीआई ने की थी सिफारिश
नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर हो रही आलोचनाओं व विफलता के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में की गई नोटबंदी बहुत ही सोच-विचार के बाद लिया गया फैसला था। यह फैसला जाली नोट, आतंकवाद के वित्तपोषण, काले धन पर लगाम और टैक्स चोरी जैसी समस्याओं से निपटने की एक बड़ी रणनीति के हिस्से के रूप में लिया गया था।
बता दें कि नोटबंदी के 6 साल बाद देश में नकद के चलन में भारी इजाफा हुआ है। कैश सर्कुलेशन का आंकड़ा 30.88 लाख करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। सरकार ने आनन-फानन में नवंबर 2016 को जब नोटबंदी का फैसला किया था, तब कैश सर्कुलेशन 17.97 लाख करोड़ रुपये था। आज नकदी में चलन 71.84 पर्सेंट अधिक हो गया है।

Share

Related posts

पेपर लीक मामला: एक अधिकारी को पुलिस रिमांड में भेजा गया

Amit Kumar

जैकलीन फर्नांडिस के बाद नोरा फतेही-ईरानी से भी होगी पूछताछ

samacharprahari

पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली: सौर ऊर्जा और ऊर्जा की बचत करने पर जोर

samacharprahari

जमीन सौदा मामले में खडसे की पत्नी की याचिका खारिज, गैर जमानती वारंट जारी

Amit Kumar

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM के रूप में लेंगे शपथ

Prem Chand

एक करोड़ का एलसीडी पेपर जब्त

samacharprahari