ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापा, कैश 1.12 करोड़ बरामद

Share

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के आवास पर छापा मारकर 1.12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। सीबीआई अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन में तैनात भोजराज सिंह को 50 हजार रुपये की कथित रूप से रिश्वत लेते हुए बुधवार को पकड़ा गया था। उनकी कार की तलाशी के दौरान, सीबीआई ने 5.47 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किया, जबकि उनके आवास पर तलाशी के दौरान 1.07 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

सीबीआई प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने बताया कि मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। उस पर शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में सहयोग करने और जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं करने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप थे। 27 अक्टूबर को भी दो लाख रुपये देने को कहा था। आरोपों की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


Share

Related posts

दूरसंचार ग्राहकों पर पड़ेगी AGR की मार! कंपनियां बढ़ा सकती हैं मोबाइल टैरिफ 

samacharprahari

अंतर विद्यालय वाद विवाद स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान

Prem Chand

बिना सहमति के महिला के शरीर को छूना उसका शील भंग करना है: बॉम्बे हाईकोर्ट

samacharprahari

सेना भर्ती योजना का विरोध, सड़कों पर उतरे युवा

Prem Chand

ED की बड़ी कार्रवाई: अवैध सट्टेबाज़ी केस में 7.93 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कई सेलिब्रिटी घेरे में

Prem Chand

छांगुर बाबा का धर्मांतरण ‘बिजनेस’ – चौंकाने वाली है जाति के हिसाब से कीमत!

samacharprahari