ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

ED की बड़ी कार्रवाई: अवैध सट्टेबाज़ी केस में 7.93 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कई सेलिब्रिटी घेरे में

Share

✍🏻 डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली | देश में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के खिलाफ कार्रवाई तेज़ करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कुर्की कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच के तहत ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत ₹7.93 करोड़ मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। ये संपत्तियां क्रिकेट और फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियों से जुड़ी बताई गई हैं।

ED के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियां युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाज़रा और नेहा शर्मा से संबंधित हैं। यह कार्रवाई अवैध ऑफशोर सट्टेबाज़ी प्लेटफॉर्म 1xBet के खिलाफ दर्ज कई FIR के आधार पर शुरू की गई जांच के बाद सामने आई है।

जांच में खुलासा हुआ है कि 1xBet और इसके सरोगेट ब्रांड 1xBat तथा 1xBat Sporting Lines भारत में अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टेबाज़ी और जुए का प्रचार व संचालन कर रहे थे। ED का आरोप है कि संबंधित सेलिब्रिटीज़ ने विदेशी संस्थाओं के साथ एंडोर्समेंट समझौते कर इन प्लेटफॉर्म्स के सरोगेट ब्रांड्स का प्रचार किया। इसके बदले मिले भुगतान को विदेशी बिचौलियों और लेयर्ड ट्रांजैक्शंस के जरिए इस तरह घुमाया गया, जिससे धन के अवैध स्रोत को छिपाया जा सके। यह रकम अवैध सट्टेबाज़ी से उत्पन्न प्रोसीड्स ऑफ क्राइम (POC) से जुड़ी बताई गई है।

ED ने यह भी कहा कि 1xBet भारत में बिना किसी वैधानिक अनुमति के सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो और प्रिंट मीडिया के ज़रिए भारतीय यूज़र्स को निशाना बना रहा था। इससे पहले 06 अक्टूबर 2025 को ED ने क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की ₹11.14 करोड़ की संपत्तियां भी कुर्क की थीं।

ED ने आम लोगों को अवैध सट्टेबाज़ी प्लेटफॉर्म्स से दूर रहने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स का प्रचार, चाहे वह सरोगेट विज्ञापन के ज़रिए ही क्यों न हो, कानूनन दंडनीय अपराध है।

 


Share

Related posts

दक्षिण ताइवान की एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत

Amit Kumar

गैर-इस्लामिक विवाह मामले में इमरान और बुशरा बीबी को सात-सात साल की सजा

Prem Chand

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, सरकार लापता: संजय राऊत

samacharprahari

नाचने के दौरान गुस्साए युवक ने चलाई गोली

Prem Chand

यूबीआई की यूनियन प्रेरणा 2.0 एम्पॉवरहर लॉन्च

Amit Kumar

मराठा आरक्षण रद्द, अदालत ने कहा- यह समानता के अधिकार का उल्लंघन

Prem Chand