ताज़ा खबर
Other

तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Share

नई दिल्ली, 7 मई 2022 । बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया. कोर्ट की तरफ से जारी अरेस्ट वारंट में कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि बग्गा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाए. उधर बग्गा के पिता ने कहा तेजिंदर बग्गा फरार नहीं हुए हैं बल्कि वह इस मामले में राय लेने के लिए अपने वकील के पास गए हैं.

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को तेजिंदर बग्गा को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था. तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस आमने सामने दिखी. पंजाब पुलिस जब बग्गा को लेकर मोहाली जा रही है थी तो हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस वैन को रोक लिया गया था और यहां से पंजाब पुलिस की गाड़ियों को पिपली पुलिस थाने ले जाया गया था. बाद में दिल्ली पुलिस ने कुरुक्षेत्र से तेजिंदर बग्गा को अपनी हिरासत में ले लिया था.


Share

Related posts

मणिपुर में फिर शुरू हुई हिंसा, पांच आम नागरिकों और तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

samacharprahari

भारत में 24 घंटों में कोविड 3324 नए मामले, एक्टिव केस 19000 के पार

Prem Chand

खडसे बोले- मैंने पार्टी से नहीं दिया है इस्तीफा

samacharprahari

2025-26 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य

Prem Chand

उत्पीड़न और रिश्वत के आरोप में हिरासत में लिए बीजेपी विधायक

Prem Chand

डीन से टॉयलेट साफ करवाने वाले सांसद के खिलाफ FIR दर्ज

Prem Chand