पांच करोड़ रुपये लेकर टिकट नहीं देने का है आरोप
पटना। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ-साथ आरजेडी सांसद मीसा भारती समेत छह लोगों के खिलाफ पटना के कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के बेटे, कांग्रेस नेता राजेश राठौर के खिलाफ भी शामिल हैं। इनके अलावा एक और व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ है।
दर्ज हुआ मामला
पटना की एक अदालत ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सांसद मीसा भारती, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के बेटे, कांग्रेस नेता राजेश राठौर समेत छह लोगों के खिलाफ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव टिकट के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये लेने और फिर टिकट नहीं देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। ये आदेश कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह की शिकायत पर दिया गया।
संजीव सिंह ने आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव में आरजेडी का टिकट देने के नाम पर उनसे पांच करोड़ रुपये लिए गए। भागलपुर से लोकसभा का टिकट देने का वादा किया गया था, लेकिन टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने इस साल 18 अगस्त को पटना सीजेएम कोर्ट में एक शिकायत दायर की थी।
