ताज़ा खबर
Politics

तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे नवाब मलिक

Share

मुंबई, 23 फरवरी । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता नवाब मलिक पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने तड़के ही दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके घर पर छापा मारा और इसके बाद सात बजे ईडी उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। बताया गया है कि तकरीबन छह घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने 8 दिन के लिए यानी 3 मार्च तक नवाब मलिक को ईडी की रिमांड पर भेजा है.

गिरफ्तारी के बाद मंत्री नवाब मलिक की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, ‘न डरेंगे और न झुकेंगे. 2024 के लिए तैयार रहिए.’ एक और ट्वीट किया गया, ”कुछ ही देर की ख़ामोशी है फिर शोर आएगा… तुम्हारा तो सिर्फ वक़्त है हमारा दौर आएगा !!”


Share

Related posts

राजेश कुमार होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव, 1 जुलाई से संभाल सकते हैं कार्यभार

Prem Chand

‘फडणवीस अब भी राज्य के सीएम समझते हैं, उन्हें बधाई!’

samacharprahari

केंद्र के इशारे पर महाराष्ट्र की ‘सेंट्रल’ सरकार ने लिए आठ फैसले

samacharprahari

तालिबान ने कहा-हम इस्लामी कानून के मुताबिक देश चलाएंगे

samacharprahari

सांसदों के वेतन-भत्ते में 30 फीसदी की होगी कटौती

samacharprahari

मनी लांड्रिंग केस: देशमुख की ईडी हिरासत तीन दिन बढ़ी

samacharprahari