ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

ट्रेन में फायरिंग का आरोपी जवान मेंटली ठीक था:चार्जशीट में खुलासा

Share

-जुलाई में मारी थी जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में 4 लोगों को गोली

डिजिटल संवाददाता, मुंबई। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सहित तीन लोगों की 31 जुलाई को गोली मार कर हत्या कर दी थी। यह घटना जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई थी। घटना के दौरान कहा जा रहा था कि आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसके चलते उसने ऐसा किया। अब जो चार्जशीट दायर की गई है, उससे खुलासा हुआ है कि आऱोपी दिमागी रूप से तंदरुस्त था।

1000 पन्नों वाला आरोप पत्र दाखिल
मामले की जांच कर रही रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने घटना से संबंध के आरोप पत्र दाखिल कियाहै। इसमें बताया गया है कि वारदात के वक्त चेतन सिंह मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ था और उसे पता था कि वह क्या कर रहा है। जीआरपी ने 1000 पन्नों वाला आरोप पत्र मुंबई की स्थानीय अदालत के समक्ष दायर किया।

जीआरपी के मुताबिक, ये आरोप पत्र 150 से अधिक गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने के बाद तैयार किया गया है। आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत बोरीवली मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष तीन गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। जांचकर्ताओं ने ट्रेन के अंदर मिले सीसीटीवी फुटेज पर भी भरोसा किया।

कॉन्स्टेबल ने मुस्लिमों को लेकर कोई कमेंट किया था, जिसका एएसआई ने विरोध किया। इसी बात पर आरोपी ने उसे गोली मार दी थी। चेतन ने टीका राम पर फायरिंग के बाद 3 यात्रियों को भी गोली मारी थी। वह दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से उतर कर भाग गया था। बाद में राइफल के साथ उसे अरेस्ट किया गया था।

 


Share

Related posts

नोटबंदी पर ‘श्वेत पत्र’  लाए सरकार, सभी दावे धराशायीः कांग्रेस

samacharprahari

धड़ाम से गिरते ही आग का गोला बना F-16… कैलिफोर्निया में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा

Prem Chand

मराठा आरक्षण को लेकर भुजबल की आलोचना राकांपा का आधिकारिक रुख नहीं : पटेल

Prem Chand

चाबहार प्रोजेक्ट में भारत को झटका, ईरान को नहीं चाहिए भारत की मदद

samacharprahari

सरकार ने दिए संकेत- एलएसी को लेकर बंद कमरे में हो सकती है विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत

samacharprahari

पेगासस जासूसी मामलाः जांच कमेटी को सुप्रीम कोर्ट ने दिया और वक्‍त

Prem Chand