ताज़ा खबर
Other

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हिज़बुल कमांडर अशरफ मौलवी समेत 3 आतंकी किए ढेर

Share

अनंतनाग, 6 मई 2022। दक्षिण कश्मीर में एक ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन  का कमांडर अशरफ मौलवी मारा गया है. इस आतंकी के मारे जाने से घाटी में सुरक्षाबलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है. यह आतंकी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बटकूट इलाके में जंगल में हुई मुठभेड़ में अपने दो साथियों के साथ मारा गया.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पहलगाम में अशरफ मौलवी समेत दो अन्य आतंकी मारे गए हैं. अशरफ मौलवी हिजबुल का कश्मीर में कमांडर था. वह इससे पहले 6 मई 2020 को रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद कमांडर बनाया गया था.

आपको बता दें कि 30 जून से कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है. इसको मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया हुआ है. सुरक्षाबलों ने साल की शुरुआत से अब तक घाटी में 65 आतंकियों को ढेर कर दिया है.


Share

Related posts

विख्यात संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Prem Chand

मालगाड़ियों के लदान से पश्चिम रेलवे ने कमाए 3081करोड़

samacharprahari

1600 मिल वर्कर्स कोड-59 के जाल में उलझे!

samacharprahari

स्पाइसजेट पर बंद होने का खतरा!

Prem Chand

होर्डिंग्स कहती है-‘मुकदमा हटाए’ और ‘मुकदमा लगाए’

samacharprahari

रेलवे ने पिछले साल कबाड़ की बिक्री से की रिकॉर्ड कमाई

samacharprahari