ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरभारतराज्य

चव्हाण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share

मुंबई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महा विकास आघाडी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हाल में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन का मूल्यांकन अशोक चव्हाण की अध्यक्षता वाली समिती करेगी। कांग्रेस के संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस के पांच नेताओं की एक कमिटी बनाई है, जो चुनावी प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी। चव्हाण कमेटी के चेयरमैन होंगे और उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, विंसेंट पाल और सांसद ज्योति मणि को शामिल किया गया है। यह कमिटी पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस संदर्भ में चव्हाण ने कहा कि हर चुनाव के बाद पार्टी नतीजों का विश्लेषण करती है। वरिष्ठ स्तर पर यह कार्य किया जाता है। इस बार यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। पांचों राज्यों के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। सब के विचार और राय जानने के बाद रिपोर्ट बनेगी।


Share

Related posts

विजय माल्या ने कहा, ‘मैं भगोड़ा हूं, लेकिन चोर नहीं’

samacharprahari

PM ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भ्रष्टाचार को वैध किया : कांग्रेस

Prem Chand

गौतम अडानी ने पुराने दिन याद करते हुए कहा, ’16 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल… पता नहीं था क्या करूंगा?’

samacharprahari

11 साल बाद आया फैसला, डॉ. दाभोलकर की हत्या मामले में दो को उम्रकैद

samacharprahari

हमीरपुर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Prem Chand

मोदी पहले प्रधानमंत्री जो जनता के सामने झूठ बोलते हैं: प्रियंका गांधी

Prem Chand