ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारत

भारत में आजीविका संकट गहराने की आशंका: अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। जाने-माने अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच कामकाजी वर्ग के लिए स्थिति बदतर लग रही है। भारत में ‘आजीविका संकट’ गहराने की आशंका है। लोगों की बचत पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस महामारी की रोकथाम के लिए ‘लॉकडाउन’ देशव्यापी बंद जैसा ही है। सरकार का 2024-25 तक देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य कभी भी ‘व्यवहारिक लक्ष्य’ नहीं था।

दूसरी लहर के अनुमान से चूकी सरकार
द्रेज ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च दशकों से जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का एक प्रतिशत बना हुआ है। भारत सरकार कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के अनुमान से चूक गई। भ्रामक आंकड़ों का सहारा लिया गया। संकट से इनकार करना इसे बदतर बनाने का सबसे विश्वस्त तरीका है। सरकार हमेशा से इनकार की मुद्रा में रही है, जबकि रिकार्ड में मामले लाखों में थे। हम अब इस आत्मसंतोष की कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में खासकर सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र की अनदेखी का लंबा इतिहास रहा है और हम आज उसी की कीमत चुका रहे हैं।

अभिजात वर्ग की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का लक्ष्य
भारतीय अर्थशात्री ने कहा, ‘भारत को साल 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य कभी भी व्यवहारिक लक्ष्य नहीं था। इस लक्ष्य का मकसद केवल भारत के अभिजात वर्ग की महाशक्ति की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना है।’ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024-25 तक भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा था।


Share

Related posts

राज्य सरकार सीबीआई को सौंपेगी दस्तावेज

samacharprahari

पाबंदियों से अप्रैल में 75 लाख नौकरियां गईं

samacharprahari

सपा और निषाद पार्टी में होगी कांटे की टक्कर

Prem Chand

पूर्वांचल के 80 हजार आयकरदाता ले रहे राशन

Prem Chand

बाबरी विध्वंस केसः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 30 सितंबर तक फैसला सुनाए सीबीआई कोर्ट

samacharprahari

एनडीए ने द्रौपदी और विपक्ष ने यशवंत पर खेला दांव

samacharprahari