ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरभारतराज्य

चव्हाण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share

मुंबई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महा विकास आघाडी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हाल में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन का मूल्यांकन अशोक चव्हाण की अध्यक्षता वाली समिती करेगी। कांग्रेस के संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस के पांच नेताओं की एक कमिटी बनाई है, जो चुनावी प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी। चव्हाण कमेटी के चेयरमैन होंगे और उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, विंसेंट पाल और सांसद ज्योति मणि को शामिल किया गया है। यह कमिटी पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस संदर्भ में चव्हाण ने कहा कि हर चुनाव के बाद पार्टी नतीजों का विश्लेषण करती है। वरिष्ठ स्तर पर यह कार्य किया जाता है। इस बार यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। पांचों राज्यों के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। सब के विचार और राय जानने के बाद रिपोर्ट बनेगी।


Share

Related posts

अगले महीने से मुंबई, पुणे में ऑनलाइन किरायेदार सत्यापन शुरू

Prem Chand

नवी मुंबई हवाई अड्डे से कॉमर्शियल उड़ान का सफल परीक्षण

Prem Chand

महाराष्ट्र सरकार के मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर केंद्र का रोड़ा

Girish Chandra

नासा ने मंगल मिशन का डेटा साझा किया

samacharprahari

प्रधानमंत्री को संसद में बयान देना चाहिए, जासूसी हुई या नहीं बताना चाहिए : चिदंबरम

samacharprahari

चॉकलेट का ग्लोबल मार्केट पांच साल में 68 अरब डॉलर होने का अनुमान

samacharprahari