Samachar Prahari
Otherराज्य

गलती हो गई सर, अब से नहीं होगी

Share

चलती कार की छत पर कर रहे थे डांस, हवालात पहुंचते ही उतरा स्वैग का नशा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कार की छत के ऊपर युवकों को डांस करने के मामले में हवालात जाना पड़ गया। सोशल मीडिया पर डांस करते युवकों का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए इन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस स्टेशन में पुलिस ने इन युवकों की हीरोपंती उतार दी। पुलिस के सामने युवकों को कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी पड़ी। यह मामला लाल कुआं एरिया के पास एनएच-9 का है।

बता दें कि एक अप्रैल को 5 से 6 युवक कार में सवार होकर नेशनल हाईवे-9 पर जा रहे थे। उसी दौरान कुछ युवक कार की छत पर जाकर डांस करने लगे। किसी ने इन लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार सवार सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कार का 20 हजार रुपये का चालान भी किया है।


Share

Related posts

गाजा की तरफ से हुए हमलों में दो लोगों की मौत

samacharprahari

‘निचली अदालत फिलहाल ना लें कोई एक्शन, सर्वे रिपोर्ट रहेगी सील’

samacharprahari

कफील खान का भाषण हिंसा भड़काने वाला नहीं, एकता का संदेश: हाई कोर्ट

samacharprahari

Leave a Comment