ताज़ा खबर
Otherबिज़नेसभारतराज्य

खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में बढ़कर 6.93 प्रतिशत पहुंची

Share

खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से बढ़ी महंगाई दर

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते आर्थिक बदहाली से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं पर अब महंगाई की भी मार पड़ रही है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में बढ़कर 6.93 प्रतिशत हो गई है। मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों व सब्जियों के दाम बढ़ने से महंगाई दर बेतहाशा बढ़ी है। इससे पहले जून महीने में मुद्रास्फीति 6.23 प्रतिशत रही थी। पिछले साल की तुलना में मंहगाई दर 11 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़े के अनुसार खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर जुलाई महीने में 9.62 प्रतिशत रही है, जबकि इससे पूर्व जून माह में यह 8.72 प्रतिशत थी। यह लगातार दूसरा महीना है जब खुदरा मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर रही है। आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं में सब्जियों की महंगाई जुलाई में पिछले साल के इसी महीने से 11.29 फीसदी बढ़ी है।

सरकार ने केंद्रीय बैंक को मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत के स्तर पर रखने की जिम्मेदारी दी है। रिजर्व बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर ही गौर करता है।


Share

Related posts

पिछले वर्ष हर रोज 381 लोगों ने की खुदकुशी : NCRB

samacharprahari

विधायक निवास के निर्माण में 300 करोड़ का घोटाला!

samacharprahari

स्कूल मालिक ने टीचर का किया रेप

Prem Chand

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, कहा- यहीं बैठे हैं शिवाजी बनाने की फैक्ट्री के योग्य गुरु

samacharprahari

यूपी में महिला टीचर का रेप के बाद अपहरण

samacharprahari

यूक्रेन में NATO सेना की तैनाती से छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध: पूतिन

samacharprahari