ताज़ा खबर
Otherक्राइमराज्य

कोर्ट में चल रही थी ऑनलाइन सुनवाई…चल गया अश्लील वीडियो

Share

-जज ने तुरंत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को रोकने का लिया फैसला

डिजिटल न्यूज डेस्क, बेंगलुरु। अदालतों में ऑनलाइन सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चलने के कई मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले कर्नाटक हाई कोर्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुनवाई में अश्लील वीडियो दिखाई देने की घटना सामने आई थी। राज्य में एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। कर्नाटक राज्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण (KSAT) के इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान अश्लील वीडियो दिखाई देने से जज भी हैरान रह गए। आनन-फानन में ऑनलाइन कार्यवाही को बंद करना पड़ा।

इस मामले में केएसएटी के एक अधिकारी ने बेंगलुरु के सेंट्रल सेन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉग इन कर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, 67ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अश्लील वीडियो दिखाने वाले शरारती तत्वों की जांच कर रही है।

कोर्ट ने ऑनलाइन सुनवाई में लगाई रोक

कोर्ट की सुनवाई के दौरान जैसे ही अश्लील वीडियो की घटना सामने आई, अधिकारी तुरंत ही हरकत में आ गए। कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु, धारवाड़ और कलबुर्गी पीठ में अदालतों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश पीबी वराले ने 5 दिसंबर को कोर्ट में इस फैसले की घोषणा की थी।

 


Share

Related posts

लक्ष्मी विलास बैंक पर एक महीने की मोरेटोरियम

samacharprahari

गांजा बिक्री मामले में अमेजॉन को आरोपी बनाने वाले एसपी का तबादला

samacharprahari

मेडिकल कॉलेज में बेटी के दाखिले के लिए डॉक्टर से 41 लाख की ठगी

Amit Kumar

ईडी ने रिया को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया

samacharprahari

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Prem Chand

पीएम इंटर्नशिप योजना की हवा निकली

samacharprahari