ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10भारतराज्य

केंद्र को कोसना बंद करे आघाड़ी सरकार, विकास के काम करेः चंद्रकांत पाटिल

Share

महाराष्ट्र को साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड

मुंबई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को 11 हजार 519 करोड़ 31 लाख रुपये का जीएसटी रिफंड वापस किया है। इसलिए अब आघाड़ी सरकार को केंद्र सरकार को कोसना बंद कर प्रदेश में विकास कार्य तेज करने पर ध्यान देने चाहिए। महाविकास आघाड़ी सरकार को इस राशि का उपयोग राज्य में कोविड रोकने के उपायों और विकास कार्यों को तेज करने में करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने हाल ही में दावा किया था कि जीएसटी बकाया के कारण महाराष्ट्र को अभी तक 27 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार से प्राप्त होने हैं, जिससे राज्य का बजट प्रभावित होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि हर मामले की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के मत्थे मढ़ना गलत है। वित्त वर्ष 2019-20 में केंद्र सरकार ने सबसे अधिक 19 हजार 233 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड महाराष्ट्र को दिया था। पिछले हफ्ते ही केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अक्टूबर 2020 तक के चार महीनों में जीएसटी के एक लाख करोड़ रुपये का भुगतान भी किया है।


Share

Related posts

GST में फ्रॉड,1.63 लाख रजिस्ट्रेशन रद्द, चार CA गिरफ्तार

samacharprahari

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के ‘फैंटम’ की मौत, अखनूर में ऑपरेशन जारी

Prem Chand

भाषा को लेकर हिंदुस्तानी नजरिया अपनाइए, हिंदुत्ववादी नहीं

Prem Chand

यूक्रेन में नाटो के साथ जंग का खतरा!

samacharprahari

मुंबई को झुग्गी-बस्ती मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री शिंदे

Prem Chand

मुंबई में तीसरे फेज़ में बीएमसी 100 केंद्रों पर कराएगी मुफ्त वैक्सीनेशन

Prem Chand