ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

आंकड़ों की गोपनीयता पर वैश्विक कानून जरूरी हैः नडेला

Share

मुंबई। माइक्रोसाफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने मंगलवार को कहा कि वह आंकड़ों की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए वैश्विक नियमन की उम्मीद कर रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रौद्योगिकी उत्पाद और सेवाएं उपयोग के लिए सुरक्षित हैं।
डिजिटल तरीके से आयोजित बॉयो एशिया 2021 में तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के. टी. रामा राव के साथ बातचीत के दौरान एक सत्र में नडेला ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने दुनिया भर में डिजिटल बदलाव को गति दी है। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि जिस तरीके से खाद्य सुरक्षा कानून, दवाओं की सुरक्षा के लिए कानून हैं, उसी प्रकार आंकड़ों की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर भी कायदे-कानून होने चाहिए। इसको लेकर वैश्विक नियम बनाने जरूरी हैं।
नडेला ने कहा कि गोपनीयता अथवा सुरक्षा को लेकर हम वैश्विक स्तर पर नियमन लाने में सक्षम हैं। कंपनियों को यूजर्स के आंकड़ों की गोपनीयता को ध्यान में रखकर उत्पाद डिजाइन करने चाहिए और उसे बनाना चाहिए। इस संदर्भ में कोई भी हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। महामारी के बाद कामकाज की स्थिति से जुड़े सवाल के जवाब में नडेला ने कहा कि स्थिति ने कार्य स्थल और गठजोड़ को लेकर चीजों को लचीलापन बनाने को मजबूर किया है।


Share

Related posts

अमेरिकी सेना सबसे ताकतवर, रूस दूसरे पर, जानें किस नंबर पर पहुंचा भारत

Prem Chand

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग्स केस दर्ज़

samacharprahari

यूनियन बैंक ने आईटी इंटिग्रेशन पूरा किया

samacharprahari

किसी की कृपा से नहीं, सेल्फ मेड पार्टी है आरजेडीः लालू यादव

samacharprahari

दबाव बनाने के लिए एलएसी पर चीन की ‘रणनीतिक कार्रवाई’ जारी : पेंटागन

samacharprahari

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाका, 25 घायल

samacharprahari