ताज़ा खबर
Other

केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसद-जिलाधिकारी कोटे से नहीं मिलेगा एडमिशन

Share

नई दिल्ली, 14 अप्रैल 2022 । केंद्रीय विद्यालय संगठन ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए सांसद और जिलाधिकारी कोटे से विद्यालय में अगले आदेश तक एडमिशन पर रोक लगा दी है. बता दें कि इससे पहले किसी भी केंद्रीय विद्यालय में सांसद और जिलाधिकारियों के लिए 10 सीटों का कोटा रहता था. अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस कोटे के तहत दिए जाने वाले दाखिलों पर रोक लगा दी है.

सांसद या फिर जिलाधिकारी अपने क्षेत्र में सिफारिश पर कोटे के आधार पर 10 छात्रों को दाखिला दिला सकते थे, लेकिन अब अगले आदेश तक इस पर रोक लगा दी गई है. बता दें कि जिस तरह से सांसदों और जिलाधिकारियों केंद्रीय विद्यालय में कोटा निर्धारित था ठीक उसी प्रकार शिक्षा मंत्रालय के लिए भी 450 सीटों का कोटा हुआ करता था जो कि पिछले साल ही पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया था.


Share

Related posts

गोंडा एसिड अटैक: आरोपी की मां बोली- घर से उठाकर पुलिस ने मारी गोली

samacharprahari

उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा: डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर, 17 घायल, 2 की हालत नाजुक

samacharprahari

रेमडेसिविर कंपनी का शीर्ष अधिकारी कालाबाजारी मामले में गिरफ्तार

samacharprahari

वर्ल्ड बैंक ने कहा- ‘फिर खतरे में है ग्लोबल इकोनॉमी’

Prem Chand

भारत में आज भी 1 करोड़ से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी में फंसे, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और बिहार में

samacharprahari

भाजपा में भी है वंशवाद, राजनीतिक परिवार से हैं 45 सांसद

samacharprahari