ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10बिज़नेसभारतराज्य

उद्योग और सरकार के बीच पूर्ण विश्वास की जरूरत: वित्त मंत्री सीतारमण

Share

कोलकाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने के लिए उद्योग और सरकार के बीच पूर्ण विश्वास की जरूरत है। सीतारमण ने मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि महामारी की दूसरी लहर के बावजूद अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार जारी रहे। उन्होंने कहा, ‘वृद्धि को बनाए रखने के लिए सरकार और उद्योग के बीच पारस्परिक पूर्ण विश्वास होना चाहिए। ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे अविश्वास पैदा हो।’ वित्त मंत्री ने पश्चिम बंगाल के बारे में कहा कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए एक वैश्विक दृष्टिकोण के साथ ‘ऑक्सीजन’ की जरूरत है। राज्य के उद्योगों को फलने-फूलने के लिए बहुत अधिक ऑक्सीजन की जरूरत है। भारत का इतिहास बंगाल से लिखा गया था… लेकिन आज दार्जिलिंग चाय जैसा स्थापित उत्पाद भी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कोलकाता पहले उद्योगों के लिए जाना जाता था। उसे फिर ऐसा करना चाहिए। बंगाल और इसकी परंपरा को संरक्षित करना होगा।


Share

Related posts

डीजीपी ने सुरक्षाबलों को किया अलर्ट, कहा- बड़ी वारदात की कोशिश में आतंकी

samacharprahari

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

Prem Chand

रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक को बड़ा झटका, NCLT ने दिवालिया घोषित किया

Prem Chand

तालाब की खुदाई में मिली बुद्ध कालीन दीवार

Prem Chand

बदतर हो सकती है इकॉनमी की स्थिति, राहत पैकेज बढ़ाए सरकार: राजन

samacharprahari

नवाब मलिक के थे ‘D’ गैंग से संबंध! चार्जशीट में खुलासा- फर्जी दस्तावेज बना हड़पी करोड़ों की प्रॉपर्टी

Prem Chand