ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

इजाजत दें, तुरंत साबित हो जाएगा भ्रष्ट है जूडिशरी : सोली सोराबजी

Share

प्रशांत भूषण के ऐलान-ए-सजा से पहले बोले पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी

नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में दोषी करार दिया है। इसे लेकर कई वरिष्ठ अधिवक्ता और रिटायर्ड जज भूषण के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं। पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी ने भी प्रशांत भूषण का समर्थन करते हुए सुप्रीम कोर्ट से उन्हें सजा नहीं देने की अपील की है।

पूर्व अटॉर्नी जनरल सोराबजी ने कहा कि उन्हें (प्रशांत भूषण) चुप कराने के बजाय अदालत को उन्हें अपने आप को साबित करने की इजाजत देनी चाहिए। न्यायिक भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें सबूत पेश करने की अनुमति दी जानी चाहिए। प्रशांत भूषण का समर्थन करते हुए सोराबजी ने कहा कि उन्हें अवमानना ​​की सजा नहीं दी जानी चाहिए और अदालत को आलोचना स्वीकार करना आना चाहिए।

बता दें कि प्रशांत भूषण को सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका और सीजेआई एसए बोबड़े के खिलाफ किए गए ट्वीट्स को लेकर अदालत की आपराधिक अवमानना ​​के लिए दोषी ठहराया था। 20 अगस्त को सुनवाई के दौरान, शीर्ष अदालत ने कहा था कि प्रशांत भूषण चाहें तो 24 अगस्त तक बिना शर्त माफीनामा दाखिल कर सकते हैं। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि अगर वो माफीनामा दाखिल करते हैं तो 25 अगस्त को इस पर विचार किया जाएगा। अगर माफीनामा दाखिल नहीं करते हैं तो अदालत सजा पर फैसला सुनाएगी।


Share

Related posts

मुख्यमंत्री को धमकी देनेवाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

samacharprahari

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश!

Amit Kumar

अपराधी बेखौफ : महिला दारोगा से पिस्टल छीनी

samacharprahari

चुनाव से पहले तेलंगाना में आयकर विभाग का छापा सत्र

samacharprahari

साल 2021 में भारत में आए 87 अरब डॉलर के मनीऑर्डर

samacharprahari

सतारा में कोयना डैम के पास मामूली तीव्रता का भूकंप

Vinay