ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

अरुणाचल के लापता युवक को चीन ने सेना को सौंपा

Share

नई दिल्ली। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के लापता युवक को भारतीय सेना को सौंप दिया है। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले से 19 वर्षीय मिराम तारोन 18 जनवरी को लापता हो गया था।
रिजिजू ने एक ट्वीट में बताया कि चीन की पीएलए ने मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया है। उसकी चिकित्सकीय जांच सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। लोकसभा सांसद रिजिजू ने मंगलवार को बताया था कि चीन ने 20 जनवरी को भारतीय सेना को सूचित किया था कि उन्हें सीमा के पास एक लड़का मिला है और उसकी पहचान की पुष्टि के लिए और जानकारी मांगी थी।
रिजिजू ने कहा था कि युवक के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब एक क्षेत्र से लापता होने के बाद भारतीय सेना ने तुरंत 19 जनवरी को चीन से संपर्क किया। उसके गलती से चीन के क्षेत्र में दाखिल होने या पीएलए के उसको हिरासत में लेने पर उसका पता लगाने तथा उसकी वापसी के लिए सहयोग मांगा। चीन ने आश्वासन दिया था कि वे उसकी तलाश करेंगे और स्थापित नियमों के तहत उसे वापस सौंप देंगे।


Share

Related posts

ट्रेन में फायरिंग का आरोपी जवान मेंटली ठीक था:चार्जशीट में खुलासा

samacharprahari

अदानी पर अमेरिका में धोखाधड़ी का केस दर्ज

Prem Chand

लाउडस्पीकर हटवाने के बजाय राज ठाकरे बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाएं : आदित्य ठाकरे

Prem Chand

एक मई से एटीएम से पैसा निकालने, बैलेंस चेक करने पर ज्‍यादा लगेगा चार्ज

Prem Chand

पार्टियों के लिए ‘दागी हैं तो क्या हुआ, जीत का तो है भरोसा’

samacharprahari

फेसबुक का दावा- भारत सरकार ने 6 महीने में मांगा 40300 यूजर्स का डेटा

Amit Kumar