ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी मामले में आरोपी अरेस्ट

Share

1000 करोड़ रुपये का फर्जी जीएसटी बिल बनाकर सरकार को लगाई चपत

मुंबई। मुंबई में फर्जी जीएसटी बिल बनाने के मामले में सीजीएसटी पालघर कमिश्नरेट ने कड़ी कार्रवाई की है। फर्जी बिल और जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के मामले में जीएसटी विभाग ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। स्थानीय अदालत ने गिरफ्तार आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीजीएसटी पालघर ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बिल जारी करने और 181 करोड़ रुपये के जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के आरोप में एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। 27 वर्षीय युवक ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह एक अकाउंटेंट और जीएसटी सलाहकार के रूप में काम करता था।
इस मामले की जांच डेटा माइनिंग और डेटा विश्लेषण से प्राप्त खास इनपुट के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि निथिलन एंटरप्राइजेज की ओर से माल या सेवाओं की प्राप्ति के बिना ही नकली चालान जारी किये गए थे। अकाउंटेंट ने मौद्रिक लाभ के लिए जीएसटी धोखाधड़ी करने के लिए अपने एक ग्राहक की पहचान चुराई थी।


Share

Related posts

बिहार चुनाव में देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव

Girish Chandra

कोरोना की दूसरी लहर ने लील लिया करोड़ों रोजगार

samacharprahari

इजराइली दूतावास ब्लास्टः जांच टीम को घटनास्थल से मिली एनर्जी ड्रिंक कैन

samacharprahari

JEE-NEET के छात्रों के लिए रेलवे चलाएगी 46 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें

samacharprahari

विपक्ष में सेंध, एजेंसियों की छाया और ‘अजेय सत्ता’ की राजनीति — क्या बदल रहा है भारतीय लोकतंत्र?

samacharprahari

कानपुर डाकघर से गैंगस्टर की तस्वीर वाले डाक टिकट जारी

samacharprahari