ताज़ा खबर
Other

अमीर बनने का सपना दिखाकर 5000 लोगों से 1 अरब की ठगी

Share

मुंगेर, 18 नवंबर 2024 । अमीर बनने का सपना दिखाकर जमालपुर में चल रही जॉलीवुड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का सीएमडी एक अरब से अधिक की ठगी कर फरार हो गया। पांच हजार से अधिक लोगों से ठगी की गई है। सीएमडी जितेंद्र कुमार राजीव पूरे परिवार के साथ फ्लैट, घर और दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। इस संबंध में आर्दश थाना जमालपुर में केस किया गया है। पुलिस ने कंपनी में काम कर रहे एक आरोपित कर्मी नया गांव निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि कंपनी के सीएमडी ने मुंगेर, जमुई, बांका, खगड़िया व बेगूसराय सहित अन्य जिलों के पांच हजार युवाओं से डेढ़ से दो लाख की ठगी की गई है। ठगी के शिकार हुए मुंगेर के 82 पीड़ितों ने थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया।

पीड़ितों ने चेयरमैन जितेंद्र कुमार, निदेशक संतोष कुमार, सहायक निदेशक संजीव कुमार, ड्राइवर निरंजन कुमार, गार्ड जयवर्धन तांती, साफ्टवेयर इंजीनियर धीरज कुमार, राजा कुमार सहित अन्य को आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Related posts

महाराष्ट्र बजट 2026–27: मुंबई के लिए मेट्रो, टनल और नए शहरों की बड़ी घोषणाएं

samacharprahari

कोविड-19: महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन, लगी कड़ी पाबंदी

samacharprahari

मुख्यमंत्री को धमकी देनेवाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

samacharprahari

यूपी में जमीन माफिया का आतंक

samacharprahari

नीतीश-तेजस्वी सरकार ने जीता विश्वासमत

samacharprahari

फ्रांस का पासपोर्ट बना सबसे ताकतवर, भारत की रैंकिंग को झटका

samacharprahari