ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

अगस्त में जनता बेहाल, फिर पड़ी महंगाई की मार

Share

खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी पहुंची, सब्जियों के दामों में रही सबसे ज्यादा तेजी

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। सरकार का दावा है कि देश में महंगाई दर धीर-धीरे बढ़ रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। मुद्रास्फीति सरकार के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, उसका फोकस फिलहाल रोजगार और विकास परियोजना को गति देना है। आरबीआई के खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान के अनुसार लगातार 8वें महीने संतोषजनक स्तर पर रही है।

बता दें कि सोमवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने खुदरा महंगाई दर के ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिनमें खुदरा मुद्रास्फीति दर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अगस्त 2022 में खुदरा मुद्रास्फीति दर बढ़कर 7 प्रतिशत हो गई, जबकि जुलाई में यह दर 6.71 फीसदी दर्ज की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2022 की तुलना में अगस्त 2022 में खुदरा महंगाई दर में इजाफा हुआ है। सब्जियों के दामों में महंगाई दर 13 फीसदी रही है, वहीं, फ्यूल के दामों में महंगाई दर में गिरावट पाई गई है। जुलाई में फ्यूल महंगाई दर 11.76 फीसदी रही थी, जबकि अगस्त में यह घटकर 10.78 फीसदी हो गई है।


Share

Related posts

चार भारतीय छात्राओं ने मैथ्स ओलंपियाड में कांस्य पदक जीता

samacharprahari

‘नोट छापने की मशीन’ नहीं होने चाहिए अस्पतालः सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के चेक पोस्ट पर हमला, 7 सैनिकों की मौत

Prem Chand

कोरोना में प्लाज्मा थेरेपी खास कारगर नहीं है: आईसीएमआर

samacharprahari

थोक मुद्रास्फीति नौ माह के उच्च स्तर पर

samacharprahari

भारतीय कंपनियों में छंटनी सत्र, रतन टाटा ने कहा- ‘लीडर में सहानुभूति नहीं’

Prem Chand