ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

समुद्री डकैती में 26 प्रतिशत की वृद्धि : एमयूआई

Share

समुद्री डकैती दो लाख भारतीय नाविकों के लिए चिंता की बड़ी वजह

मुंबई। कोविड-19 महामारी के दौरान समुद्री डकैती की बढ़ती घटनाओं के बीच समुद्री परिवहन के संगठन एमयूआई ने सोमवार को कहा कि ये दो लाख से अधिक भारतीय नाविकों के लिए चिंता की बड़ी वजह है। भारत में मर्चेंट नेवी के सबसे पुराने संगठन मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) ने कहा कि महामारी के कारण समुद्री डकैती में लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अफ्रीका के पश्चिमी तट में बेनिन, अंगोला, इक्वेटोरियल गिनी और घाना में समुद्री डकैती का सबसे अधिक जोखिम है।
एमयूआई ने एक बयान में कहा, ‘समुद्री डकैती का खतरा दो लाख से अधिक भारतीय समुद्री नाविकों के लिए चिंता की एक प्रमुख वजह है, क्योंकि वैश्विक समुद्री नाविकों में भारत की लगभग 9.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।’ एमयूआई का कहना है कि कुछ देशों की सरकारें समुद्री लुटेरों के विभिन्न समूहों पर नियंत्रण पाने में असमर्थ हैं। अधिकांश देश नियमत्रण पाने का प्रयास करना ही नहीं चाहते हैं। इसके कारण समुद्री डकैत बिना किसी कठिनाई के हथियार और गोला-बारूद जमा करते हैं। इनसे दुनिया भर के समुद्री नाविक आतंकित हैं।


Share

Related posts

लॉस एंजिलेस के जंगलों की आग हॉलीवुड हिल्स तक पहुंची, अफरा-तफरी का माहौल

samacharprahari

कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Prem Chand

जाति जनगणना का तीर: आतंकवाद से ध्यान भटकाने की कवायद?

samacharprahari

भारत ने 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने को कहा

samacharprahari

सीवर डेथ पर देना होगा 30 लाख मुआवजा : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

दिशा के बाद शक्ति से महिला उत्पीड़न को देंगे मात

samacharprahari