ताज़ा खबर
OtherPoliticsलाइफस्टाइलसंपादकीय

ये जो खबरें हैं ना…. 5

Share

सामाजिक बहिष्कार…लेकिन…

सामाजिक बहिष्कार तब अच्छी बात है….जब हम शातिर व घटिया तबकों का सामाजिक व आर्थिक बहिष्कार करें। ऐसा होना चाहिए। अफसोस की बात है कि हम लालची, शातिर, ढोंगी व आपराधिक तबकों का बहिष्कार नहीं कर पाते…हम नतमस्तक हो जाते हैं और अपनी दादागिरी वाली ओछी काबिलियत समाज के दबे कुचले लोगों पर जताने लगते हैं।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। ऐसा आदेश देने के आरोप में एक जाति की पंचायत के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। मामला यह था कि पीड़ित परिवार ने कथित तौर पर कंजरभाट समुदाय की पंचायत को संपत्ति विवाद में हस्तेक्षप किए जाने से रोक दिया था। बस इत्ती सी बात पर महाबली लोगों ने सामाजिक बहिष्कार का फरमान जारी कर दिया।

पुणे जिले की सासवड तालुका में कंजरभाट समुदाय की महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि पिछले महीने जाट पंचायत की ओर से साल भर के लिए उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने के आदेश दिए गए हैं। उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां और एक अन्य महिला के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो गया था। दूसरी महिला के शिकायतकर्ता के पिता से संबंध थे। मामला जाति पंचायत में पहुंचा, लेकिन शिकायतकर्ता और उसकी मां ने पंचायत के सामने पेश होने से इंकार कर दिया। पंचायत ने इस बहिष्कार को वापस लेने के ऐवज में परिवार से एक लाख रुपये, पांच बकरी और पांच शराब की बोतलें देने का आदेश दिया।


Share

Related posts

कोविड काल में कुरियर और डाक से मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में हुई वृद्धि: रिपोर्ट

samacharprahari

डीजीपी रश्मि शुक्ला का तबादला, कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला

Prem Chand

तीन साल की मासूम बच्ची से रेप

Prem Chand

31 दिसंबर तक 41% MSME नहीं भर पाएंगे आयकर रिटर्न!

samacharprahari

एनएसई को-लोकेशन घोटाले में नया मामला दर्ज

samacharprahari

लखीमपुर में पर्चा लूटकर भागीं बीजेपी विधायक, सपाइयों पर लाठीचार्ज

Prem Chand