ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

महाराष्ट्र राजभवन के 16 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

Share

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। पुलिस विभाग में भी संक्रमण से अब तक 5,935 पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण अब राजभवन तक पहुंच गया है। राजभवन के 16 स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राजभवन के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सेल्फ क्वेरंटीन हो गए हैं। बता दें कि अब तक राजभवन के 100 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है, जिसमें से 55 लोगों की ही​ रिपोर्ट सामने आई है।

बता दें कि राजभवन में काम करने वाले एक जूनियर ​इलेक्ट्रिशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद राजभवन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई। इन कर्मचारियों में से अब तक 55 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सेल्फ क्वेरंटीन किया गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को कोरोना के 8,139 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 2,46,600 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक दिन में 223 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 10,116 हो गई है।

महाराष्ट्र पुलिस में भी पिछले 48 घंटे में 222 नए कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना से संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 5,935 हो गई है। इनमें से 4,715 संक्रमित पुलिसकर्मी रिकवर हो चुके हैं। वहीं अब तक 74 पुलिस कर्मी की कोरोना से मौत हो चुकी है।


Share

Related posts

प.रे. के 19 रेल सुरक्षा कर्मी सम्मानित

Prem Chand

जातिगत जनगणना पर अखिलेश को मिला मायावती का साथ

samacharprahari

पुलवामा में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

samacharprahari

बॉर्डर पर ड्रैगन से सख्ती से निपटेगी आर्मी

samacharprahari

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 नवंबर तक टली

samacharprahari

सैट ने सेबी के आदेश के खिलाफ डिश टीवी की अपील खारिज की 

Prem Chand