ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की ताजपोशी

Share

पटना। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बन गई। सोमवार को राजभवन में नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने भी शपथ ली। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार को होगी, जबकि, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जनता के फैसले के आधार पर एनडीए ने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाई है। हम लोग मिलकर साथ काम करेंगे और लोगों की सेवा करेंगे। बिहार की नई सरकार में सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री ना बनने के सवाल पर कुमार ने कहा कि यह फैसला भारतीय जनता पार्टी का है। हमारा बीजेपी के साथ गठबंधन है, हम लोग मिलकर काम करते हैं, मिलकर काम करेंगे।

बता दें कि बीजेपी के कोटे से 7, जेडीयू के कोटे से 5, हम और वीआईपी के कोटे से एक-एक मंत्री ने शपथ ली है। बीजेपी से तारकिशोर प्रसाद (डिप्टी सीएम), रेणु देवी- (डिप्टी सीएम), मंगल पांडे, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, अमरेंद्र प्रताप सिंह और राम सूरत राय ने शपथ ली जबकि हम के विधायक संतोष सुमन और वीआईपी के मुकेश सहनी को भी शपथ दिलाई गई। जेडीयू से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी,मेवालाल चौधरी और शीला मंडल ने शपथ ली।


Share

Related posts

क्या सरकारी बेरुखी ने बनाया एक मोटिवेशनल स्पीकर को आतंकी जैसा अपराधी

samacharprahari

पश्चिम रेलवे 21 सितंबर से उपनगरीय खंड पर 500 विशेष लोकल ट्रेनें चलाएगी

samacharprahari

LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद, दो घायल

samacharprahari

भाजपा राज में घोटालों से बढ़ा विदेशों में ‘कालाधन’ : अखिलेश

samacharprahari

योगी जी को चीन साथ ले जाएं पीएम मोदी, वो नाम बदलने के एक्‍सपर्ट, शायद वहां कुछ कर आएं- अखिलेश यादव

samacharprahari

फरार आरोपी अरेस्ट, ढाई करोड़ की ड्रग जब्त

samacharprahari