ताज़ा खबर
Otherमूवीराज्य

थ्रिलर-कॉमेडी से करेंगे शाहिद कपूर डिजिटल डेब्यू

Share

मुंबई। अमेज़न प्राइम वीडियो ने अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ के नए प्रोडक्शन में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस क्विर्की ड्रामा थ्रिलर में अभिनेता शाहिद कपूर की डिजिटल शुरुआत होगी, जिसका निर्माण राज निदिमोरु और कृष्णा डीके कर रहे हैं। ‘द फैमिली मैन’ की शानदार सफलता के बाद यह जोड़ी अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ यह नई सीरिज़ बना रही है। इसका सह लेखन सीता आर. मेनन, सुमन कुमार और हुसैन दलाल ने किया है। अमेज़न प्राइम वीडियो, इंडिया के निदेशक और प्रमुख, विजय सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत और दुनिया भर के कुछ बेहतरीन कलाकारों और लेखकों को एक साथ अमेज़न प्राइम वीडियो के एक मंच पर लाने का प्रयास सफल रहा है। शाहिद कपूर ने अपने डिजिटल डेब्यू के बारे में बात करते हुए कहा कि वह राज और डीके के साथ यह सीरिज़ करने का इंतजार कर रहा हूं। अमेज़न प्राइम वीडियो पर ‘द फैमिली मैन’ शो को काफी पसंद किया गया है।


Share

Related posts

एंटीलिया मामला : इंस्पेक्टर सुनील माने को एनआईए की कस्टडी में भेजा

samacharprahari

पेट्रोलियम प्रोडक्ट से वसूले 4.31 लाख करोड़ रुपये का टैक्स

Girish Chandra

छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, मनचले कर रहे थे पीछा

samacharprahari

मलिंगा ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

Vinay

हूती विद्रोहियों का करारा प्रहार: अमेरिकी F-35, F-16 पर मिसाइलों का खतरा

samacharprahari

बॉम्बे हाई कोर्ट से नवनीत राणा की दूसरी FIR रद्द करने की याचिका खारिज

Prem Chand