ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरभारत

कोविड 19 संक्रमण मामले में मुंबई ने चीन को पछाड़ा

Share

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार सुबह तक कोरोना के 6555 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 151 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक इस बीमारी से 8822 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अब तक 206619 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ठीक हुए लोगों की कुल संख्या भी 1,11,740 तक पहुंच गई है। इस दौरान, मुंबई ने संक्रमण के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

मुंबई ने दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मुंबई में कोरोना संक्रमण के कुल केस 84,524 हो गए हैं। चीन में 83,553 केस हैं। चीन में 4,634 लोग मारे जा चुके हैं। मुंबई में 4899 लोगों की जान जा चुकी है। चीन में अब 403 और मुंबई में 23732 एक्टिव केस हैं। मुंबई कोरोना से जुड़े तकरीबन हर आंकड़े में चीन को पीछे छोड़ चुका है।

पिछले 24 घंटे में 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इस अवधि के दौरान 30 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। महाराष्ट्र में अब तक 68 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। राज्य में 4071 पुलिसकर्मी ठीक होकर अपने घर लौट गए। महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों का आंकड़ा पहुंचा 5,205 ऐक्टिव केस 1,070 है।

इस बीच, राज्य सरकार ने महाराष्ट्र में जल्द ही होटलों, रेस्टोरेंट्स और पर्यटन स्थलों को खोलने के लिए मानक कार्रवाई प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर लिया गया है। रविवार को ही होटल एंड रेस्टोरेंट असोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और अधिकारियों की दो घंटे की लंबी चर्चा हुई। इस सप्ताह शर्तों के साथ होटल्स को खोल दिया जाएगा।


Share

Related posts

आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है उत्तर प्रदेश : अखिलेश

samacharprahari

जीएसटी स्लैब में फिलहाल बदलाव नहीं

samacharprahari

रिश्वत मामले में CBFC अधिकारी सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज

samacharprahari

Kingfisher कर्मचारियों को बड़ी राहत: ED की पहल से ₹311.67 करोड़ के बकाया वेतन का भुगतान संभव

Prem Chand

यूक्रेन का दावा, मार गिराए रूस की पांच क्रूज मिसाइलें

samacharprahari

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM के रूप में लेंगे शपथ

Prem Chand