ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

ईडी ने विधायक की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Share

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के विधायक हितेंद्र ठाकुर की स्वामित्व वाली एक कंपनी की 34 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति धनशोधन मामले में जब्त की है। एजेंसी ने बताया कि यस बैंक से लिए गए 200 करोड़ रुपये के ऋण में कथित तौर पर हेराफेरी करने के लिए धनशोधन जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। ईडी ने दो व्यावसायिक संपत्ति जब्त किय़ा है। इसमें से एक अंधेरी पूर्व में 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल की संपत्ति है। इसकी कीमत 34.36 करोड़ रुपये है। संपत्ति को जब्त करने के लिए धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि धनशोधन मामला वीवा समूह, हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल), इसके प्रवर्तक राकेश कुमार वाधवान और उनके बेटे सारंग वाधवान से जुड़ा हुआ है। यस बैंक की ओर से मैक स्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड को 200 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, जिसमें कथित तौर पर ‘हेराफेरी’की गई। वीवा समूह महाराष्ट्र के विधायक और बहुजन विकास आघाडी पार्टी के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर की कंपनी है।


Share

Related posts

कोरोना वैक्सीन के लिए मित्तल परिवार ने दिया 3300 करोड़ का दान

Prem Chand

हार्वर्ड से निकाले जाएंगे विदेशी छात्र! 800 भारतीयों पर संकट, ट्रंप सरकार का अल्टीमेटम

samacharprahari

बंद था रेलवे का फाटक, जीप का दरवाजा खोलकर फरार हो गए बदमाश!

Amit Kumar

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मुंबई में की छापेमारी

samacharprahari

दो सप्ताह में राणे का अवैध निर्माण तोड़े मनपाः कोर्ट

samacharprahari

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त से ED ने की पूछताछ

samacharprahari