ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनखेलताज़ा खबरबिज़नेसराज्यविज्ञापन

युवा सशक्तिकरण को मिलेगा नया बल, महाराष्ट्र सरकार देगी हरसंभव सहयोग

Share

महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक ने खेल व युवा मामलों के मंत्री से की मुलाकात

✍🏻प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल विवेक त्यागी ने हाल ही में मुंबई स्थित मंत्रालय में खेल व युवा मामलों के मंत्री एडवोकेट माणिकराव कोकाटे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल डिग्गीकर सहित मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में मेजर जनरल त्यागी ने एनसीसी द्वारा राज्य में युवाओं के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय ने अब तक 23 बार इंटर-निदेशालय चैंपियनशिप जीतकर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने और 1.21 लाख से अधिक कैडेट्स की प्रभावशाली मौजूदगी को रेखांकित किया।

मंत्री कोकाटे ने एनसीसी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए प्रशिक्षण, स्टाफ और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को मुंबई के समीप एनसीसी के लिए भूमि एवं संसाधन आवंटित करने, स्टाफ की रिक्तियां भरने तथा इकाइयों के विस्तार के निर्देश दिए। बैठक के अंत में स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान हुआ। मेजर जनरल त्यागी ने राज्य सरकार के सहयोग और मंत्री के सकारात्मक रुख के लिए आभार व्यक्त किया।


Share

Related posts

सपा और निषाद पार्टी में होगी कांटे की टक्कर

Prem Chand

इकबाल मिर्ची की 500 करोड़ की संपत्ति कुर्क : ईडी

samacharprahari

फ्रैंकलिन टेम्प्लटन की छह एमएफ बंद, कोर्ट ने लगाई रोक

samacharprahari

पानी-पानी हुई मायानगरी

samacharprahari

BMC Election 2026: 15 जनवरी को वोटिंग, मुंबई मनपा चुनाव से बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति

samacharprahari

इस साल जम्मू-कश्मीर में मारे गए 178 आतंकी

samacharprahari