ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनिया

मास शूटिंग से हिल गया अमेरिका, रेस्टोरेंट में अचानक होने लगी फायरिंग, 3 लोगों की मौत

Share

✍🏻 डिजिटल न्यूज डेस्क, न्यूयॉर्क। नॉर्थ कैरोलिना के साउथपोर्ट में अमेरिकन फिश कंपनी रेस्टोरेंट के पास नाव से फायरिंग की गई। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में एक्टिव शूटर अलर्ट जारी किया गया है।

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस हमले में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लगभग 8 लोग घायल हो गए। यह हमला साउथपोर्ट के मशहूर अमेरिकन फिश कंपनी रेस्टोरेंट में हुआ, जहां लोग लाइव म्यूजिक का आनंद ले रहे थे। अचानक एक नाव वहां पहुंची और अज्ञात शूटर ने भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सिटी मैनेजर नोआ साल्डो ने बताया कि संदिग्ध नाव अचानक रेस्टोरेंट के पास आकर रुकी और गोलियां चलाने के बाद तेजी से वहां से भाग निकली। रात 10 बजे तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस ने इस घटना को ‘एक्टिव शूटर अलर्ट’ घोषित किया और लोगों से घरों में सुरक्षित रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत 911 पर सूचना देने की अपील की। ब्रंसविक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने पुष्टि की है कि वे साउथपोर्ट पुलिस विभाग के साथ मिलकर इस घटना की जांच में जुटे हैं।

फायरिंग के बाद भागने लगे लोग

गोलीबारी के दौरान रेस्टोरेंट में ‘बेकन ग्रीस’ नामक बैंड परफॉर्म कर रहा था। अचानक हुई फायरिंग के बाद लोग घबराकर जान बचाने के लिए चारों ओर भागने लगे। फिलहाल हमलावर की पहचान और हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘हमने कभी सोचा नहीं था कि इस तरह का हमला हमारे शांत इलाके में हो सकता है। लोग अब भी सदमे में हैं।’ पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और नाव की तलाश के लिए आसपास के जल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

 


Share

Related posts

लोन मोरिटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

samacharprahari

गुजरात सरकार को SC ने फटकारा, नोटिफिकेशन कैंसिल

Prem Chand

50 साल बाद फिर चांद पर उतरेगा इंसान

samacharprahari

एनआईए ने साकिब नाचन को हिरासत में लिया

samacharprahari

न्याय में देरी न्याय से इनकार है… सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने अदालतों में पेंडिंग केस पर जताई चिंता

samacharprahari

स्टूडेंट ने कहा, ‘मेरे पास इनपुट है…इंड‍िगो के 40 विमान गिरा दिए जाएंगे’

samacharprahari