Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पानी-पानी हुई मायानगरी

Share

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में मॉनसून की पहली मूसलाधार ने मुंबई को पानी-पानी कर दिया है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले चार दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए शहर में रेड अलर्ट जारी किया है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों मॉनसून की बारिश से बेहाल है। शहर के कई इलाके जलजमाव से जूझ रहे हैं। लोकल ट्रेनों से लेकर सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोंकण क्षेत्र, गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में आठ जुलाई तक रेड अलर्ट है।

 


Share

Related posts

जांच के घेरे में हैं पवार, ईडी ने कसा शिकंजा

samacharprahari

बदलापुर से कर्जत तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का निर्माण जल्द

Prem Chand

राहुल गांधी ने किया दावा- ईडी छापेमारी की तैयारी कर रही है

samacharprahari

Leave a Comment