डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तरप्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हुआ है। इसी के तहत, पिछले तीन साल से एक ही जगह जमे आईपीएस और प्रमोट हुए आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया। सभी लोगों को निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल पदभार ग्रहण करें, जिससे जल्द ही चुनाव की तैयारी को शुरू किया जा सके।
बता दें कि चुनाव आयोग ने आदेश किया था कि जो अधिकारी एक ही पोस्ट पर 30 जून 2024 को ती साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, उनको 31 जनवरी से पहले ट्रांसफर कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस संबंध में सूची तैयार कर रही थी। इसी कड़ी में 84 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
जेसीपी कुलहरी का हुआ प्रमोशन
लखनऊ के जेसीपी आकाश कुलहरी को प्रमोशन देकर पुलिस महानिरीक्षक अपराध लखनऊ भेजा गया है, जबकि कानपुर कमिश्नरेट में तैनात जेसीपी आनंद प्रकाश को हटाया गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण भेजा गया है। इसी तरह, प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त रमित शर्मा को भी प्रमोशन मिला है। उन्हें पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, आईपीएस शलभ माथुर को अलीगढ़ का आईजी बनाया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार रात भी यूपी के कई जिलों के जिला अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।इसी तरह, आईपीएस अंकिता शर्मा को अपर पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, संतोष कुमार मीणा अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, अभिजीत कुमार अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाया गया है।
