ताज़ा खबर
OtherPolitics

बेंगलुरु में हिंसा, विधायक के घर हमला, 2 की मौत, 60 पुलिसकर्मी घायल

Share

बेंगलुरु। कांग्रेस के विधायक श्रीनिवास मूर्ति के करीबी की फेसबुक पोस्ट पर हंगामा बरपाया हुआ है। भीड़ ने बेंगलुरु में विधायक के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान आगजनी-पत्थरबाजी और पुलिस से भिड़ंत हो गई। मंगलवार देर रात हुए इस बवाल में दो लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। हालात को काबू में लाने के लिए बेंगलुरु में धारा 144 लगा दी गई है, जबकि हिंसा वाले इलाके में कर्फ्यू लगा है।

फेसबुक पोस्ट बना विवाद की जड़

विधायक के किसी करीबी ने एक फेसबुक पोस्ट लिखा था, जिसको लेकर एक समुदाय के लोग भड़क गए। इसी के बाद हाली पुलिस स्टेशन के पास विधायक के घर का घेराव किया गया। करीब 9.30 बजे हजारों की भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ ने विधायक के घर के साथ ही पुलिस स्टेशन को भी आग के हवाले कर दिया। एक दर्जन के करीब पुलिस के वाहनों को जलाया गया। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए पहले लाठीचार्ज किया, इसके बाद खुली फायरिंग कर दी। पुलिस फायरिंग में ही दो लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, रात को करीब दो बजे हालात काबू में आए और भीड़ के कब्जे से पुलिस स्टेशन और विधायक के घर को खाली कराया गया। अबतक पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर कमल पंत के मुताबिक, करीब 60 पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हुए हैं, जिसमें एक एडिशनल कमिश्नर को भी चोटें पहुंची हैं। स्थानीय पुलिस की ओर से अभी प्रभावित इलाके के पास कर्फ्यू लगा दिया गया है, जबकि पूरे बेंगलुरु में धारा 144 लगी है।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब फेसबुक पोस्ट को लेकर कुछ लोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने पहुंचे. लेकिन आरोप है कि पुलिस ने विवाद को आपस में सुलझाने को कहा और शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। जैसे ही हालात बिगड़े शहर के सभी पुलिस अफसर थाना स्थल पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी देर रात को राज्य के गृह मंत्री बी. बोम्माई से बात की और हालात काबू में लाने के लिए फ्री हैंड दिया।कर्नाटक के गृह मंत्री बी. बोम्माई ने कहा कि जो भी हुआ है वह कानून तोड़ने वाला है, कोई भी विवाद हो लेकिन किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। जो भी आरोपी हैं उनपर एक्शन लिया जाएगा। मैंने अधिकारियों से बात की है। किसी को आपा नहीं खोना चाहिए, जल्द ही विवाद सुलझाया जाएगा।


Share

Related posts

बैंकॉक के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी से तीन की मौत

Prem Chand

भारतीय कंपनियों में छंटनी सत्र, रतन टाटा ने कहा- ‘लीडर में सहानुभूति नहीं’

Prem Chand

जाति देखकर दिए गए नंबर! जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद

Amit Kumar

निजीकरण से पहले बीपीसीएल की कर्मचारियों को वीआरएस की पेशकश

samacharprahari

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में गिरे ‘आसमान से दहकते अंगारे’

Prem Chand

सूरत में निर्विरोध चुने गए बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र ख़तरे में

Prem Chand