ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

देश की जनता बीजेपी का अहंकार तोड़ने जा रही है: अखिलेश यादव

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता पक्ष विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करने का एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है, लेकिन इस देश के युवा, किसान और मजदूर अपना वोट देकर उसका अहंकार चूर-चूर करने जा रहे हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि केवल बैंक खाते ही सीज नहीं किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्रियों को भी पकड़ा जा रहा है। सरकार और बीजेपी के लोग विपक्ष के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने का ब्रह्माण्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज किए हैं।

सपा मुखिया ने कहा ‘बीजेपी चुनावी बॉण्ड मामले में फंस गई है, उसके पास इसका कोई जवाब नहीं है, गारंटी की जो घंटी वे बजा रहे हैं, वह इस बार काम नहीं करेगी।’


Share

Related posts

भारत में आज भी 1 करोड़ से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी में फंसे, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और बिहार में

samacharprahari

जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक के 30 ठिकानों पर CBI का छापा

samacharprahari

पीपीएफ की ब्याज दरों पर सरकार की कैंची

Amit Kumar

चीन में भीषण ट्रेन हादसा, भारी बर्फबारी के बीच दो मेट्रो आपस में टकराईं, 515 पैसेंजर घायल

samacharprahari

प्रयागराज में बीए की छात्रा से गैंगरेप, आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार

Prem Chand

एक मई से एटीएम से पैसा निकालने, बैलेंस चेक करने पर ज्‍यादा लगेगा चार्ज

Prem Chand