ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10टेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

चुनाव से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सौगात

Share

प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी

 

प्रहरी संवाददाता, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्धाटन किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा रणनीति के एक हिस्से के रूप में इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

लगभग 22,500 करोड़ रुपये की लागत से बना 6 लेन का यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे पर 3.2 किलोमीटर की एक हवाई पट्टी भी बनाई गई है, ताकि आपात स्थिति में लड़ाकू विमान भी उतर सकें। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के बाद वायुसेना के विमानों ने एयरशो भी दिखाया। इसे देखने के लिए पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य में पिछले मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में विकास उन जगहों तक सीमित था, जहां उनके घर, परिवार थे। लेकिन वर्तमान सरकार पूर्वी क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी विकास का काम कर रही है.।’

मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे राज्य के विकास का एक्सप्रेस-वे है, यह एक्सप्रेस-वे राज्य की प्रगति का एक्सप्रेस-वे है, यह एक्सप्रेस-वे राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का एक्सप्रेस-वे है। उन्होंने कहा, ‘‘तीन वर्ष पहले जब मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था, तब मैंने यह नहीं सोचा कि इस एक्सप्रेस-वे पर मैं विमान से उतरूंगा भी।’’

 


Share

Related posts

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

samacharprahari

अमीर बनने का सपना दिखाकर 5000 लोगों से 1 अरब की ठगी

Prem Chand

बंगाल में बीजेपी का सीएए मिशन: बांग्लादेश से आए हिंदुओं को नागरिकता दिलाने के लिए 1000 कैंप

samacharprahari

ईडी के सामने पेश नहीं हुए देशमुख

samacharprahari

पांच शातिर चोरों से सवा एक करोड़ के गहने और नकदी बरामद

Prem Chand

संपादकीय: सत्ता की बेरुखी, युवा आक्रोश और भाषा का समाजशास्त्र

samacharprahari