ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेस

सात कंपनियों की नेटवर्थ कई देशों की जीडीपी से अधिक है

Share

मेटा के शेयरों में 20 फीसदी की तेजी, एक दिन में ही बनाया रिकॉर्ड

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई, जिससे उसका मार्केट कैप एक दिन में ही 205 अरब डॉलर उछल गया। यह एक दिन में किसी कंपनी के मार्केट कैप में आई सबसे बड़ी उछाल है।

जकरबर्ग की नेटवर्थ में उछाल
मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में तेजी से कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में काफी उछाल आई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, जकरबर्ग की नेटवर्थ करीब 28 अरब डॉलर उछली है। फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक, जकरबर्ग की नेटवर्थ 167.2 अरब डॉलर पहुंच चुकी है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। जकरबर्ग के पास मेटा प्लेटफॉर्म्स के 35 करोड़ शेयर यानी 13 फीसदी हिस्सेदारी है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ 205 अरब डॉलर है।

दो रिकॉर्ड मेटा के नाम

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड ऐपल के नाम था। 10 नवंबर, 2022 को ऐपल के मार्केट कैप में 191 अरब डॉलर की उछाल आई थी। मेटा ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए 205 अरब डॉलर की उछाल दर्ज की है। दिलचस्प बात है कि एक दिन में सबसे ज्यादा मार्केट कैप गंवाने का रिकॉर्ड भी मेटा के ही नाम है। इस तरह एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई और नुकसान, दोनों रिकॉर्ड अब मेटा के नाम हो गए हैं।

मार्केट कैप में तीन ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी

 अमेरिका की टॉप सात कंपनियों के मार्केट कैप में एक दिन में ही तीन ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इन कंपनियों को मेग्नीफिशिएंट सेवेन कहा जाता है। इनमें टेस्ला, मेटा, अल्फाबेट, ऐमजॉन, ऐपल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया शामिल हैं। अक्टूबर, 2023 के निचले स्तर से इन कंपनियों का मार्केट कैप पांच ट्रिलियन डॉलर बढ़ चुका है। इनका कुल मार्केट कैप जापान, कनाडा और यूके के स्टॉक मार्केट्स के कंबाइंड मार्केट कैप के बराबर हो गया है। साथ ही इन कंपनियों का मार्केट कैप अमेरिका और चीन को छोड़कर दुनिया के हरेक देश से बड़ा है। नैसडैक में इन सात शेयरों की करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी है।

Share

Related posts

मेरा परिवार ही मेरी जिम्मेदारी मुहिम को सफल बनाएं: पाटील

samacharprahari

मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

samacharprahari

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में 84 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर

samacharprahari

डकैती में पांच लोगों का शामिल होना जरूरी, तभी मिलेगी सजा: हाईकोर्ट

samacharprahari

जज साहब ने कहा – लड़की खुद रेप की जिम्मेदार

samacharprahari

योगी के मंत्री पर लगाया था पैसे लेने का आरोप, अब आरोपियों की मददगार जैनब फातिमा का मकान कुर्क

samacharprahari