Samachar Prahari
Otherक्राइमराज्य

बदायूं में महिला सिविल जज ने लगाई फांसी

Share

-कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

डिजिटल न्यूज डेस्क, बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार की सुबह एक महिला सिविल जज की लाश उसके आवास में पाई गई। 28 साल की ज्योत्सना राय सिविल जज जूनियर डिविजन के पद पर तैनात थीं। उनका शव कमरे में फंदे से लटकता पाया गया है। हालांकि घटना के कारण का नहीं चल सका पता है। भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिला जज भी मौके पर पहुंचे हैं।

सिविल जज ने संदिग्ध हालत में अपने सरकारी आवास में आत्महत्या की है। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। मामला सदर कोतवाली इलाके के जजी परिसर का है।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब महिला जज कोर्ट नहीं पहुंचीं, तो उनके साथी जज ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो कमरे में पंखे से लटकती हुई लाश बरामद हुई। घटनास्थल से कुछ डॉक्युमेंट्स मिले हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

 


Share

Related posts

NEET की तर्ज पर MH-CET में भी बड़ा घोटाला! 10वीं-12वीं में फेल होने वाले छात्र बने टॉपर: कांग्रेस

samacharprahari

मुंबई को बदनाम करने की साजिश, मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी न समझें : उद्धव ठाकरे

samacharprahari

पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

samacharprahari

Leave a Comment