Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

निर्वाचन आयोग साथ है तो भाजपा चुनावों में  ‘आत्मनिर्भर’:  सिब्बल     

Share

 ✍️ डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली | राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह चुनावों में केवल तभी ‘आत्मनिर्भर’ है, जब तक निर्वाचन आयोग उसका सहयोग करता है। उन्होंने पांच ऐसे मतदाताओं का उदाहरण दिया, जो कथित तौर पर पश्चिम बंगाल और बिहार दोनों राज्यों में पंजीकृत हैं।

सिब्बल ने भाजपा पर ऐसे समय में कटाक्ष किया है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके राज्य की मतदाता सूची में बिहार, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अवैध मतदाताओं को शामिल करने की कोशिश की जा रही है।

सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा कि मुद्दा यह है कि चुनाव में भाजपा तभी ‘आत्मनिर्भर’ है जब चुनाव आयोग उनके साथ है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पांच मतदाता पकड़े गए हैं, लेकिन ऐसे कई होंगे।


Share

Related posts

सीडीएस ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय लड़ाकू विमान के नुकसान की पुष्टि की

samacharprahari

महाराष्ट्र में सबसे बड़ी कर्जमाफी का ऐलान: 56 लाख किसानों को ₹2 लाख तक राहत

samacharprahari

यूपी स्वास्थ्य विभाग की वीसी में अश्लील वीडियो से मचा हड़कंप, साइबर सेल खंगाल रही है सुराग

samacharprahari

Leave a Comment