ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्ट्र में सेना की 1010.3 एकड़ भूमि पर हुआ है अवैध कब्जा

Share

  • केंद्र बोला- भारतीय सेना की 10,249 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण

  • रक्षा भूमि पर अतिक्रमण के मामले में यूपी सबसे आगे, MP का नंबर दूसरा

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार ने संसद में बताया है कि देश भर में लगभग 18 लाख एकड़ रक्षा भूमि है। भारतीय सेना की इस जमीन में से लगभग 10,249 एकड़ भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। इसमें से महाराष्ट्र में भी भूमाफिया ने भारतीय सेना की 1010.3 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही है।

दरअसल, सरकार से देश में ‘अतिक्रमण’ के अंतर्गत रक्षा भूमि के विवरण के साथ-साथ राज्य-वार डेटा मांगा गया था। केंद्र सरकार ने 6 माह पहले संसद में बताया था कि सेना की जमीन पर अतिक्रमण का आंकड़ा 10,354 एकड़ है।

रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने सेना की जमीन पर राज्यवार अतिक्रमण की जानकारी भी दी है। इसके मुताबिक, सेना की जमीन पर सबसे ज्यादा अवैध कब्जा उत्तर प्रदेश (1759.2 एकड़) में है।

इसके बाद 1757.9 एकड़ के साथ दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है। महाराष्ट्र में 1010.3 एकड़, प. बंगाल में 816 एकड़ और हरियाणा में 780 एकड़ रक्षा भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।

 


Share

Related posts

नदी में डूबने से दो संदिग्ध आतंकियों की मौत

samacharprahari

मनी लॉड्रिंग मामले में चीनी नागरिक गिरफ्तार

Prem Chand

सरकार बदलने पर ही जनता का दुख-दर्द दूर होगा : अखिलेश

Prem Chand

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के सीएमडी और सीएफओ गिरफ्तार

Prem Chand

कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, जवानों ने 2 दहशतगर्द किए ढेर

samacharprahari

पश्चिम रेलवे को 1429 करोड़ का नुकसान

samacharprahari