ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10

हरियाणा-पंजाब में जासूसी का जाल: 11 दिन में 7 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी एंबेसी से जुड़े तार

Share

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, नई दिल्ली। हरियाणा और पंजाब में पिछले 11 दिनों में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 7 संदिग्ध जासूसों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 6 के तार पाकिस्तानी एंबेसी से जुड़े पाए गए। हैरानी की बात यह है कि सभी संदिग्ध 20 से 35 साल की उम्र के हैं और इनमें से कई ने पाकिस्तान की यात्रा भी की थी।

हिसार में ट्रैवल व्लॉगर ज्योति रानी उर्फ ज्योति मल्होत्रा और नंहू में अरमान खान (22) को अरेस्ट किया गया। पिछले 4 दिन में 4 जिलों से 4 पाक जासूस पकड़े गए हैं। ये सभी पाकिस्तान को यहां के सैन्य ठिकानों और गोपनीय जानकारी भेज रहे थे। हिसार की न्यू अग्रसैन एक्सटेंशन कॉलोनी में रहने वाली ज्योति ने कबूला किया है कि वह 3 बार पाकिस्तान गई थी। ज्योति को शनिवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड पर लिया है।

पानीपत से शुरू हुई कार्रवाई

पानीपत में नौमान इलाही (24) की गिरफ्तारी ने इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया। नौमान, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला, पाकिस्तान में इकबाल नाम के एक आतंकी के संपर्क में था। वह वॉट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। पुलिस ने उसके मोबाइल से डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।

पंजाब में भी टूटा जासूसी का ताना-बाना

पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जो दिल्ली में पाकिस्तानी हाईकमीशन के एक अधिकारी के संपर्क में थे। ये दोनों स्थानीय गुर्गों को फंडिंग भी कर रहे थे। जांच में पता चला कि ये जासूस पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे।

हिसार में यूट्यूबर जासूस

हिसार में ज्योति मल्होत्रा नाम की एक यूट्यूबर को सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। वह पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थी और अपने डिवाइस से संदिग्ध जानकारी भेज रही थी। पुलिस उसकी पाकिस्तान यात्रा की भी जांच कर रही है।

युवाओं को फंसाने की साजिश

जांच एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंट सोशल मीडिया और नौकरी के बहाने युवाओं को निशाना बना रहे हैं। गिरफ्तार जासूसों में ज्यादातर फैक्ट्री वर्कर और सिक्योरिटी गार्ड हैं, जो आर्थिक तंगी के चलते इस जाल में फंसे।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल

इस जासूसी नेटवर्क ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा की है। पुलिस अब इन संदिग्धों के अन्य संपर्कों और पाकिस्तानी एंबेसी के रोल की गहराई से जांच कर रही है।

 

 


Share

Related posts

वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन देगा स्कॉलरशिप

samacharprahari

खिलाड़ियों को आईपीएल के बजाय राष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए : कपिल

samacharprahari

सांसदों की ‘कुर्सी’ पर बैठते ही दौलत का ‘टर्बो मोड’, जनता अब भी ‘स्लो मोशन’ में!

samacharprahari

आधार और लिंकिंग का ‘ठंडा’ पेंच, 10 लाख बच्चे राहत से दूर

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट में सोरेन की याचिका खारिज, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा

samacharprahari

नीति आयोग की बैठक को बीच में छोड़ आईं ममता

Prem Chand